कलियुग में क्या होगा,जानिए गर्ग सहिंता में क्या
कहा गया हैं और किस तरह से आरधाना करने
से कलियुग से बचा जा सकता हैं !
गर्ग सहिंता में कलियुग में क्या होने वाला है श्रीकृष्णजी ने क्या बताया था आज हम उसके बारे में बतायेगे! गर्ग सहिंता के अश्वमेधखंड के इक्सठवां अध्याय में श्रीकृष्णजी ने कलियुग की पापमयी दुनिया के बारे में बताया है और कलियुग से बचने के लिए भी उपाय बताये गए!
पहले हम कलियुग की दुनिया के बारे में जानते है!कलियुग की पापमयी प्रवृति और उससे बचने के लिए श्रीकृष्ण की समाराधना तथा एकदशी व्रत माहात्म्य!
वज्रनाभ ने पूछा-मुनिश्रेष्ठ! आपके इस वचन से मेरे मन का सदेंह दूर हो गया ! ब्र्हान! अब आगे चलकर भूतलपर घोर कलियुग आनेवाला है ! मुने ! उस में मनुष्य कैसे होंगे,यह बताइये ! आप भविष्ये को भी जानते है,अतः में आपसे पूछता हु और आपको प्रणाम करता हूँ!
श्रीगर्गजी ने कहा-राजन! कलियुग के दस हज़ार वर्ष बीतने तक भगवान जगन्नाथ भूतलपर स्थित रहते हैं (उसके बाद सर्वत्र विघमान होते होते भी अविघमान की भाँति उसके ऊपर नियंत्रण करना छोड़ देते हैं!) उसके आधे (समय पाँच हज़ार वर्ष ) तक गंगाजी के जल में उसकी आधिष्ठात्री देवी गंगा का निवास रहेगा! उसके आधे समय (ढाई हज़ार वर्षो) तक ग्रामदेवता रहेंगे (उसके बाद उनका प्रभाव काम हो जायेगा)! तदन्नतर कलि से मोहित होकर सब लोग पापी हो जायेगे;अतः नरकों में गिरेंगे!
सबकी आयु बहुत काम हो जाएगी! ब्राहाण ब्राह्णण से मूल्य लेकर उस अपनी कन्या देंगे!
क्षत्रिय लोग अत्यंत लोलुप होकर अपणु पुत्री को मार डालेंगे! वैशय ब्राम्हण के धन हरण करने में तत्पर हो झूठा व्यापार करेंगे! शूद्रलोग मलेच्छों के सङ्गा से ब्राहणों को दूषित करेंगे! ब्राम्हण शास्त्रज्ञान से शून्य, क्षत्रिय राज्याधिकार से वंचित,वैशय निर्धन तथा शूद्र अपने स्वामी को दुःख देनेवाला होंगे!सब लोग धरम क्रम से दूर रहकर दिन में ही मैथुन करेंगे!
स्त्रीयां स्वेछाचारिणि और पुरुष योनिलम्पट होंगे! देवताओ,पितरों तथा ऋत्विजो का,भगवान विष्णु का,वैषणवजनों का,तुलसी का तथा गौऔ का पूजन एवं सेवा सत्कार कलिमोहित मनुष्य प्रायः नहीं करेंगे! लोग वेश्याओ में,परयीस्त्रीओ में तथा पराये धन में आस्तक होंगे! प्रायः सब मनुष्य शूद्र के समान एक वरन हो जायेगे! निरन्त ओलो और पत्थरो की वर्षा से पृथवी सस्यहीन हो जाएगी! पेड़ों पैर फल नई लगेंगे! नदियों का पानी सुख जायेगा! प्रजा राजा को मारेगी और राजा प्रजा को!
अब इसकी अगली पोस्ट में जाने की कलियुग में कैसे बचा जा सकता है!
धन्यवाद !




0 टिप्पणियाँ